हरदोई- हरियावां कस्बे से निजी बस से शहर आ रहे युवक का पैर फिसलने पर वह मौके पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना क्षेत्र के कुरसेली गांव निवासी सर्वेश कुमार (35) पुत्र कमलाकांत गुरूवार को पिहानी मार्ग पर हरियांवा थाने के समीप बस स्टाॅप पर बस में बैठने आया। बताया गया कि उसे शहर आना था। इसीबीच बस पर चढ़ने लगा लेकिन चालक ने उसके चढ़ने से पहले बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे युवक पायदान से बस के नीचे आ गया और बस उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी उसके परिजनो को दी। परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। शव को शवगृह में रखवाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी व चार भाइयों में छोटा बताया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत मिली है, बस चालक पर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।