बेनीगंज- दो सप्ताह पूर्व रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल युवक की लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी ।
मालूम हो कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गाँव निवासी संजय श्रीवास्तव पुत्र हरिनाथ बीते 10 मई को सण्डीला रिश्तेदारी में रात लगभग 9 बजे जा रहे थे ।
परिजनों ने बताया कि म्रतक संजय श्रीवास्तव मोटर साइकिल से जा रहे थे कि थानगांव के भठ्ठे के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए थे । परिजनों को सूचना मिलने पर तत्काल लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया यहां से फोर्ड नर्सिग होम में भर्ती कराया जहाँ बीती रात मौत हो गयी । संजय श्रीवास्तव की मौत की खबर मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश चन्द्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बडेरा, ब्लाक प्रमुख निर्भय वर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित व्यक्ति पहुचकर परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बधाया ।