अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

                  थाना क्षेत्र के गाँव पहुंतेरा में अज्ञात वाहन ने गंगा स्नान को जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मारी गंभीर घायल तीनो को  सी एच सी से जिला अस्पताल भेजा गया ।
                  थाना रामकोट के गाँव अबदीपुर निवासी गुड्डू 24 पुत्र रामप्रताप , रामनगर निवासी प्रदीप 22 पुत्र महेश जनपद सीतापुर और थाना मिश्रिख के गाँव जलावत निवासी राकेश 40 पुत्र गणेश गंगा स्न्नान के लिए राजघाट मोटर साइकिल से जा रहे थे पहुंतेरा गाव के पास अज्ञात वाहन ने  टक्कर  मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एम्बुलेंस से  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां डाक्टरो ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया । थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।