गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रांची में एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा है कि नक्सल हिंसा और वामपंथी उग्रवाद के खतरे को रोकने की दिशा में काफी प्रगति हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुबर दास, राज्य के मुख्य सचिव, केन्द्र के सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
रांची में मुख्यमंत्री रघुबर दास और वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वाम चरमपंथी से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाएं और अति पिछड़े जिलों में चल रहे विकास गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में देश में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आई है। राजनाथ सिंह ने नक्सलियों के सफाए के मामले में झारखंड सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि माओवादी विकास नहीं चाहते, वे गरीब विरोधी हैं और विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों का उद्देश्य केवल लेवी रंगदारी वसूलना रह गया है।