कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों सड़क हादसों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के गांव कलौली से चंडीगढ़ अपने परिवार सहित काम पर लौट रहे हैं बोलेरो सवार ग्रामीणों की बुलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे बुलेरो सवार नौ लोग घायल हो गये। घायलो को 108 एंबुलेंस व स्थानिय पुलिस की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलो की हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया ।
शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली से अपनी बोलेरो में सवार होकर सचिन 14 पुत्र रामकुमार, नितिन 12 पुत्र रामकुमार ,काजल 12 पुत्री रामकुमार, महिपाल 19 पुत्र विक्रम ,नेकराम 23 पुत्र सुरेंद्र ,अशोक 18 पुत्र विजय कुमार ,सोबरन 40 पुत्र छेदाराम ,रामकुमार 58 पुत्र सुरेंद्र ,सुनीता 55 पत्नी रामकुमार अपने कलौली स्थित निवास से बालामऊ रेलवे स्टेशन जा रहे थे।। डबल नहर पुल क्रास करते ही मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने में बुलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे बोलेरो सवार नौ लोगों को गंभीर चोटें आयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व 108 एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया जहां पर घायलों की स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सक इरफान द्वारा उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया घायलों में काजल सुनीता सोबरन की हालत गंभीर बताई जाती है।