आज नई दिल्‍ली में दिए गए विश्‍व टेलीविजन पुरस्‍कार

सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन राठौर ने आज नई दिल्‍ली में विश्‍व टेलीविजन पुरस्‍कार प्रदान किए। यह पुरस्‍कार एशिया मीडिया सम्‍मेलन के समापन सत्र में दिए गए।

इस अवसर पर श्री राठौर ने कहा कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी एशिया में रहती है और यह क्षेत्र अपनी समृद्ध संस्‍कृति तथा विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्‍होंने कहा कि एशिया के लिए यह समय अपनी उपलब्धियों से विश्‍व को अवगत कराने का है। पश्‍चिमी देश एशिया की कहानी गढ़ते रहे हैं। मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि एशिया अपनी कहानियों को खुद आकार दें। सच्‍ची कहानियां, भावपूर्ण कहानियां, सफलता की कहानियां, संघर्ष की कहानियां और खास तौर से मुश्‍किलों पर पार पाने की मानवीय क्षमता की कहानी और आगे बढ़े।