लॉकडाउन में बिना तामझाम रीति रिवाजों के साथ लिए सात फेरे

कौशाम्बी :- सिराथू क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं.11 के रहने वाले दीपक पुत्र बराती लाल प्रजापति और सिराथू क्षेत्र के मोंगला पइंसा गाँव की लड़की विभा पुत्री वीरेन्द्र प्रजापति का विवाह सादगी से सम्पन्न हुआ । लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड़का और लड़की दोनो पक्षों के परिजनों ने अपने अपने पुत्र व पुत्री को अझुवा के समीप रेलवे लाइन के बगल में सकरा बाबा मंदिर जाकर अपने पुत्र दीपक व पुत्री विभा का विवाह कराया गया । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर विवाह पूर्ण रूप से संपन्न हुआ । अनोखी सादी से नगरवासियों में खुशी का माहौल रहा।

जिला कौशाम्बी क्राइम रिपोटर्स  I.V 24 NEWS अऩीस अहमद की रिपोर्ट 7470911400