दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगलों ने मंदिर में लिए सात फेरे

कौशाम्बी। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में छह माह पूर्व परवान चढ़ा प्यार रंग लाया और पंचायत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों की रजामंदी से रविवार को भैरव नाथ मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचाई।इसमें दोनों पक्ष मौजूद रहे।

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अंतूकापूरा गांव की एक युवती का प्रेम संबंध पड़ोसी गांव के एक युवक से हो गया।छह माह पूर्व हुआ प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा।प्रेमी युगल छुप-छुपकर मिलने लगे।प्रेमी युगल के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने प्रेमी युगल के मिलने जुलने पर बंदिशें लगा दी बावजूद इसके जब प्रेमी युगल का मिलना जुलना कम नही हुआ तो मामला थाने पहुंचा। थाने पर दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए।रविवार को दोनों पक्षों के घरवाले कड़ा के भैरव बाबा मंदिर पहुंचे।प्रेमी युगल ने मन्दिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई।दोनो पक्षों ने नवदम्पति को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की।

कौशाम्बी से एम डी मौर्य की रिपोर्ट