सुधांशु दीक्षित (माधोगंज)-
बरसात के मौसम में इस चौराहे पर पानी भर जाने से हो जाता है तन्हाई का आलम, पिछले वर्ष जिलाधिकारी पुलकित खरे जी से शिकायत की तो उन्होंने PWD अधिकारियों को फटकार लगाई जिसका असर जमीन पर दिखा भी,अधिकारियों ने त्वरित रूप से जलनिकासी करा दी,जनता में विश्वास जगा कि चलो जब इतना कार्य हो गया तो आगे भी कार्य होगा, लेकिन बाकी काम करा देने की बात कहकर आज तक जनता को सिर्फ इंतज़ार ही करना पड़ रहा है,जिससे चौराहे की स्थिति बद से बदतर हो गयी है,हर दूसरे तीसरे दिन लोग गिरते हैं चोट खाते हैं झाड़ पोंछ कर फिर निकल लेते हैं।
अभी सावन माह शुरू हो रहा है है,जिसमे शिवभक्त कावरिया इस चौराहे से गुजरेंगे,वो भी नंगे पैर, थोड़ी कृपादृष्टि नेताओं और अधिकारियों की यहां भी हो जाये तो जनता को इस जनसमस्या से निजात मिले।