कस्बे के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

कछौना (हरदोई) – कस्बा कछौना में स्कूल, कालेजों व संस्थाओं द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बाल दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कस्बा कछौना में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था मेलजोल व एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा कस्बा स्थित मेलजोल कार्यालय परिसर के हाल में आयोजित किया गया l जिसमें कछौना, बेहंदर व कोथवाँ ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नृत्य और गायन कला के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया l इस अवसर पर मेलजोल व एचसीएल फाउंडेशन संस्था द्वारा नौनिहाल बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिये रंगोली,चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l  प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मेलजोल संस्था के राज्य परियोजना समन्वयक डॉक्टर केशन कुमार लहरी द्वारा पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया l इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ केशन कुमार लहरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नौनिहाल बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, संवाद कर जागरूक किया। इस अवसर पर योगेंद्र राठौर, मोहम्मद शरीफ अंसारी, आशुतोष प्रजापति और मेलजोल कार्यकर्ता अर्निका पांडे, सोनम, के के पाठक, विवेक राठौर एवं प्रशांत अवस्थी मौजूद रहे l

वहीं कस्बे के यू जे इंटरनेशनल स्कूल में चाचा नेहरू जी का जन्मोत्सव नौनिहालों ने केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया l नौनिहाल बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें नर्सरी से लेकर यू के जी के बच्चों ने विशेष रूप से कविताएं और नृत्य का अनूठा मनमोहक व मनोरंजक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक शिवम गुप्ता के द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया l कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अरमान भारद्वाज के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय कि शिक्षिकाओं सुश्री प्रिया चौहान,तृप्ति सिंह ,दिव्या सारस्वत, गरिमा पांडेय ,व अन्य माननीय शिक्षकों के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संगीत संयोजन श्री शरद सिंह के द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री जगदीश गुप्ता जी ने सभी बाल गोपालों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा के इस तरह के आयोजन बच्चों में नैतिकता और सामाजिकता का सर्वांगीण विकास करने में सहायक होते हैं।