अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद; कौशाम्बी; जिला कार्यसमिति की बैठक सनलाइट क्लासेज सैनी में हुई सम्पन्न

कौशाम्बी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कार्यकारणी समिति के पदाधिकारियों ने सदस्यों की बैठक कर आगामी योजना बनाई गई।

बैठक में जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक छात्र/छात्राओं को संगठन के पदाधिकारीयो ने संगठन के बारे में जानकारी दी और संगठन की आगामी कार्ययोजना से भी रूबरू कराया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान द्वारा जुड़कर व और छात्रों को संगठन में जोड़ कर और मजबूत करने को कहा गया। जिससे संगठन और भी मजबूत हो। वही अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की सदस्यता अभियान को गांव गांव तक पहुंचाकर छात्रों को सदस्य बनाएगें। इस बैठक योजना में अनिल कुमार जिला संगठन मंत्री , रिचा पाण्डेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आलोक शुक्ल व शिध्दार्थ अग्रहरि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , शैलेश अग्रहरि सिराथू तहसील संयोजक, जय किशन सिराथू तहसील सह संयोजक, जितेन्द्र मिश्र, अमित विश्वकर्मा , अभिलाष, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

————–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट