रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- गुरुवार को नगर के सेठ भारतीय इंटर की कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तहसील अभ्यास वर्ग कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संग़ठन मंत्री सुमित मिश्रा मौजूद रहे। इसके साथ ही एकलाख खां ‘राजू’ व पुनीत चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत के बाद मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर एकलाख खां ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों में लड़ाई लड़ते आया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय परिषद के जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन ने कहा कि ये एक छात्र संगठन है हमारा संगठन समय समय छात्रों के ऊपर होने बाले अत्याचारों के खिलाफ हमेशा से ही लड़ाई लड़ता आया है।
उन्होंने आगे कहा अराजक गतिविधियों को तुरंत कुचलने के काम अखिल भारतीय विद्यार्थी करता है। अंत मे उन्होंने कहा कियह एक गैर राजनीतिक संगठन है लेकिन अगर छात्रों के लिए अगर कही राजनीति करनी पड़ जाए तो कभी पीछे नही हटता।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक आयुष मोहन शुक्ला, तहसील सदर संयोजक राहुल देव शुक्ला,सोनू मिश्रा व पुनीत अग्निहोत्री आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आलोक शुक्ला,पुरुषोत्तम दीक्षित,विजेता आर्या,प्रशांत त्रिपाठ,राजन शुक्ल,शेरा मिश्रा,इंद्रेश बाजपेयी ,शिवम बाजपेयी, नीलेश शुक्ल,असित शुक्ल,धीरू शुक्ला आदि के साथ साथ विद्यालय की छात्राओं सहित लगभग 80 लोग मौजूद रहे।