शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’
बघौली थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए नायब तहसीलदार सदर ज्योति वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई । आगामी त्योहारों गणेशोत्सव और मोहर्रम (ताजिया) के मद्देनजर प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को कोरोना महामारी को देखते हुए घरों में ही मनाने की क्षेत्रीय जनता से अपील भी की गई । प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के जलसा व जुलूस आदि निकालने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है और सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि कोरोना महामारी के चलते सभी लोग त्योहारों को घर पर ही मनाएं और किसी भी प्रकार के जलसा व जुलूस में भाग लेने से बचें । इसी के साथ प्रशासन द्वारा जलसा व जुलूस निकालने पर सख्त कार्यवाही करने की हिदायत भी दी गई है ।
इस मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को देखते हुए सभी लोग कानून व्यवस्था को बनाए रखें और कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें । त्योहारों को हंसी खुशी अपने घर पर ही मनाएं । इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे।