भाजपा के बूथ प्रभारियों की बैठक सम्पन्न


रामू बाजपेयी

====================
पाली (हरदोई)- शनिवार को भारतीय जनता पार्टी भरखनी मण्डल बूथ प्रभारियों की बैठक पाली नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्पन हुई।

बैठक में भरखनी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री ने सभी बूथ प्रभारियों को पार्टी के द्वारा होने बाले सभी आगामी कार्यक्रमो के बारे में बताया ।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने कार्यकर्ताओ को ‘लक्ष्य हमारा मोदी जी दोबारा’ का नारा दिया।

इसके साथ ही श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 26 फरवरी को कमल ज्योति पर्व के दिन सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों के घर में कमल दीपक जलाना है।

मुख्य रूप से अमित अग्निहोत्री , मुकेश कुशवाहा, रामबीर कुशवाहा, सत्यपाल, धीरसिंह, जयकरण सिंह, राजू राजपूत , रामानन्द दीक्षित, प्रवीण मिश्रा आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।