रामू बाजपेयी –
(हरदोई)- जिलाधिकारी ले निर्देशानुसार समन्वय स्थापित करने के लिए गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कुरसेली के बच्चों ने ए0 बी0 सिंह पब्लिक स्कूल आगमपुर की कक्षाओं में भाग लिया।
कम्प्यूटर की कक्षा में शिक्षक ने बच्चों को कम्प्यूटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उसके प्रयोग के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डा० ए०के० कनौजिया ने पढ़ाने के अलावा बच्चों को टी एल एम तथा स्कूल के मॉडल दिखाये।
जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय कुरसेली के प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने बताया इस कार्यक्रम को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया ।
उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय व वित्तविहीन स्कूलो के बीच समन्वय स्थापित करना है ।इसअवसर पर अंजली , वर्षा, शिवानी, अपूर्व,
कीर्ति , सोनम , साधना, अंशिका आदि बच्चे मौजूद रहे।