हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई की एक बैठक अध्यक्ष सुधांशु मिश्र की अध्यक्षता में सर्कुलर रोड स्थित वैभव लान में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों व सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में सदस्यता अभियान चलाने के साथ जिले की सभी तहसील व ब्लाक इकाइयों के गठन को लेकर चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि पंद्रह दिन में कमेटी गठन का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
बैठक में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के अधिवेशन और स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा हुई और मार्च मे अधिवेशन कराए जाने का निर्णय लिया गया। पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों पर निर्णय लिया गया कि जल्द ही इस सम्बंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पाठक, अनूप श्रीवास्तव, आशीष द्विवेदी, मनोज तिवारी, फैजी खान, अरविंद तिवारी, आदर्श त्रिपाठी, अभिनव द्विवेदी, आशीष मिश्र, मोहम्मद आसिफ, दुर्गेश मिश्र, सुनील कुमार,पुलकित शर्मा, प्रशांत सिंह ज्ञानू व सतेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।