कछौना, हरदोई। किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के शेयर धारकों की छठवीं वार्षिक आम सभा 30 सितंबर को आहूत की जाएगी।
हरदोई किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष दिनेश कुमार पाल ने बताया बैठक कछौना चौराहे पर स्थित यूजे लॉन में सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक चलेगी। जिसमें कंपनी द्वारा किए गए कार्यों और अगले वित्त वर्ष में संभावित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता