रसखान प्रेक्षागृह हरदोई समिति की बैठक 28 जनवरी को

हरदोई, सू0वि0, 23 जनवरी 2019ः- प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि जिलाधिकारी/अध्यक्ष की अध्यक्षता में रसखान प्रेक्षागृह हरदोई समिति की बैठक 28 जनवरी 2019 को पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई है। उन्होने बताया कि बैठक में नियत तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।