साहित्य संगम संस्थान में गणतंत्र दिवस पर ऑनलाइन काव्य सम्मेलन

राजेश पुरोहित/भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को बताया कि तीन वर्षों से डिजटल लेखन और मंचीय कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में लगा पंजीकृत राष्ट्रीय साहित्य संगम संस्थान गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश-विदेश के हिंदी हितैषियों का ऑनलाइन काव्य सम्मेलन में आह्वान करता है । जो लोग व्हाट्स ऐप, फेसबुक, यूट्यूब या ट्विटर के शौकीन हैं और सुविधापूर्वक अपनी वीडियो-ऑडियो-लिखित प्रस्तुतियाँ दे सकते हैं । वे २६ जनवरी को साहित्य संगम संस्थान के विविध ऑनलाइन मंचों पर घर बैठे अपनी प्रस्तुतियाँ दे सकते हैं ।

काव्यपाठ के बाद प्रस्तुतियों के लिंक इस कार्यक्रम के संयोजक छंदेष्टि और आह्लाद पत्रिकाओं के संपादक, पंचपरमेश्वर अधीक्षक आ०कैलाश मंडलोई कदंब जी शिक्षक म०प्र० के व्हाट्स ऐप नं०(+91 95754 19049) पर अपने नाम-पते और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दें । जिससे ऑनलाइन ई सम्मानपत्र/प्रमाणपत्र जारी किया जा सके । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षा लोकायुक्त जबलपुर पूर्व जिला न्यायाधीशा डॉ मीना भट्ट जी विधिक सलाहकारा साहित्य संगम संस्थान कर रही हैं । इस अनूठे ऑनलाइन आयोजन के मुख्य अतिथि आ०प्रशांत करण जी पूर्व आईपीएस अधिकारी झारखंड संयुक्त सचिव साहित्य संगम संस्थान करेंगे । विशिष्ट अतिथि के रूप में आधुनिक उपन्यास साम्राज्ञी डॉ राजलक्ष्मी शिवहरे जी जबलपुर शिरकत करेंगी । इस कार्यक्रम में समाचार लिखे जाने तक देशभर के ५७ कवियों ने पंजीकरण करा चुके हैं । जो पंजीकरण न करा सकेंगे वे सीधे अपनी प्रस्तुति विविध मंचों पर देकर लिंक संस्थान के पदाधिकारियों को भेज दें । ध्यातव्य है, यह कार्यक्रम सबके सहयोग और प्रयास से हो रहा है । अतः काव्यपाठ के बाद अन्यों की प्रस्तुतियाँ सुनकर प्रतिक्रिया अवश्य दें । जो इस कार्यक्रम में विविध मंचों पर ऑनलाइन संचालन करना चाहें वे एक दिन पूर्व कार्यक्रम संयोजक आ०कैलाश मंडलोई जी को सूचित कर दें । इस कार्यक्रम में कोई भी भाग ले सकता है, वह संस्थान का सदस्य हो या न हो । अपनी प्रस्तुति वहीं देनी है वह जिस ऑनलाइन मंच पर हो । प्रस्तुतियों का समय प्रातः दस बजे से शाम सात बजे तक रहेगा ।