राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने के उपायों और सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। संचालन परिषद एक प्राथमिक निकाय है जिसे राज्यों की सक्रिय भूमिका के साथ राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं, क्षेत्रों और कार्यनीतियों का साझा दृष्टिकोण विकसित करने का काम सौंपा गया है।

इस बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने के उपायों, आयुष्‍मान भारत, राष्‍ट्रीय पोषण मिशन और मिशन इन्‍द्रधुनष जैसी योजनाओं की प्र‍गति के अलावा महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती समारोहों की तैयारी जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में पिछले साल हुए कार्यों की समीक्षा की जायेगी और आनेवाले साल के लिये विकास को बढ़ाने की रूप रेखा भी तय की जाएगी दिनभर की इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्‍न राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और उप-राज्‍यपालों के अलावा केन्‍द्र सरकार के अधिकारी भी हिस्‍सा लेंगे।