मलेरिया विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन आहरण पर आगामी आदेशों तक रोक – डीएम

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि विगत दिनों मलेरिया विभाग की आपात बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा किसी भी विषय में कोई सही जानकारी नहीं दी जा सकी और विभागीय कार्यो में लापरवाही पर मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन आहरण पर आगामी आदेशों तक रोक दिया है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त एएनएम, आशा एवं अन्य सीएचसी/पीएचसी कर्मचारियों को निर्देश जारी कि प्रतिदिन 04 गांवों का भ्रमण करें और मलेरियां से पीड़ित रोगियों की जांच करने के साथ दवी भी उपलब्ध करायें तथा फोटो युक्त आख्या अपने एमओआईसी को उपलब्ध करायें तथा एमओआईसी की आख्या संकलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उन्हें प्रेषित की जायेगी।

जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य, मलेरिया आदि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इन विभागों की टीमंे बाढ़ व जल भराव प्रभावित तथा मलेरिया से ग्रस्त गांवों में विशेष तौर पर भ्रमणशील रहे और गांववासियों को अपने घर के अलावा अपने आस-पास एवं गांव को साफ रखने व शुद्व्ध् पानी पीने और शौचालय प्रयोग करने की सलाह दें।