नलखेड़ी के देवनारायण मन्दिर पर विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न

भवानीमंडी:- क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अनन्त देवनारायण मन्दिर नलखेड़ी मोगरा सिरपोई के पास पर शुक्रवार रात को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान मध्यप्रदेश के कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भागवत कथा वाचिका वन्दना शर्मा रही।वहीं अध्यक्ष बालू सिंह,विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णुप्रसाद सरपंच नाथू सिंह ग्राम पंचायत आकखेड़ी विशिष्ट अतिथि रहे रहे। कवि सम्मेलन में क्षेत्र के सैंकड़ों सुधि श्रोताओं ने कविताओं का आनंद लिया।

कवि सम्मेलन में डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, राकेश थावरिया, राजेन्द्र आचार्य राजन, अरुण कुमार गर्ग, कवि बन्धु भैरू सिंह चौहान, भँवर सिंह कुशवाह, लोकेश मकवाना, शोभाराम नागर, शोभित भेरूलाल, नागर नखराला ने काव्यपाठ किया।

कवि सम्मेलन का संचालन हास्य कवि राकेश शर्मा ने किया। कवि सम्मेलन में हरिपुरा सिरपोई मोगरा कालीतलाई हड़मतिया मोलड़ा आक खेड़ी निपानिया सुतारो का खेद भवानीपुरा चन्द्रपुरा राजगढ़ भेसानी खारखेड़ा सुनारी सिरपोई सहित कई गाँव के लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि देवनारायण मन्दिर पर परम् पूज्य सतगुरुदेव श्री श्री 108 स्वामी कृष्णानंद जी महाराज परमहंस आश्रम कोटड़ा के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ के पावन मंच पर ये विराट कवि सम्मेलन रखा गया। कथा वाचिका वन्दना शर्मा जी के कर कमलों से काव्यपाठ करने वाले सभी कवियों को सम्मान पत्र प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।