डॉ० आकांक्षा मिश्रा की तरफ़ से डॉ० एस० पी० तिवारी को जन्मतिथि के अवसर पर शुभकामना सन्देश

डॉ. एस.पी.तिवारी जी हमारे अजीज सहयोगी और हम सभी के प्रिय है । आप वर्तमान समय मे वैज्ञानिक , ज्योतिष के ज्ञाता, भाषा विशेषज्ञ , अध्येता के साथ ही चीन , यूरोप , साउथ अफ्रीका में कार्यरत रह चुके वर्तमान में स्वीडन में कार्यरत है ।

डॉ. तिवारी जी का व्यक्तित्व सरल ,सहज, स्पष्ट वक्ता के साथ ,एक अच्छे कवि के रूप में पहचाने जाते है । जमीनी पृष्ठिभूमि के साथ जुड़कर लोगो के सुख- दुःख में सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर रहते है । आपके जीवन मे उम्र के उस दौर में जब आप स्वयं को व्यवस्थित करने हेतु अध्ययन रत रहे पिता जी की छाया से वंचित होने पर भी जीवन मे तटस्थ व धैर्य के साथ आपने उपलब्धियां हासिल की । आप संघर्षरत लोगो के लिए प्रेरणा के आधार है । आपका व्यक्तित्व आपकी कर्मठता ,आपकी सहजता ,आपकी सहृदयता आपके जीवन में ऊंचाइयों के साथ उपलब्धियां प्रदान करे ।

आपकी सहजता और सरलता हमे उन गांव के बच्चों में दिखाई पड़ती है , आपने अपने बहुमूल्य समय मे एक वर्ष गांव और गांव के जीवन को समझने के लिए मूल्यवान समय दिया । गांव के बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता , रामचरित मानस के कुछ अंश , दिनकर की रश्मिरथी कंठस्थ कराया । आप विदेशों में अपनी प्रखर विद्वत्ता के साथ ज्ञान का विस्तार कर रहे है । हम सभी की हार्दिक इच्छा है कि आप भारत मे अपनी उपलब्धियों के आधार पर सेवा दें और यहाँ पर आप शिक्षा के आधार पर ज्ञान के मार्ग को प्रशस्त करें । आपको हम सभी की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामना आपका जीवन यशश्वी बने ।

डॉ० आकांक्षा मिश्रा