हरदोई : बीते कई वर्षों से नगर में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में जाकर मीटर रीडिंग लेने का काम साईं कंप्यूटर नाम की कंपनी के मीटर रीडरो के द्वारा किया जा रहा था लेकिन अब यह कार्य साईं कंप्यूटर कंपनी की जगह फ्लूएंट ग्रिड लिमिटेड कंपनी के मीटर रीडरो के द्वारा किया जाएगा ।
इस संबंध में एक बैठक का आयोजन नगर के रेलवेगंज इलाके के एक निजी होटल में किया गया जिसमें अधीक्षण अभियंता विपिन जैन, अधिशासी अभियंता द्वितीय अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम अमृत कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी पंकज भारती, रणबीर कुमार, अवर अभियंता के पी सिंह, फ्लूएंटग्रिड कंपनी के जोनल हेड आदेश सिंह, सर्किल इंचार्ज अनुराग मिश्रा, सुपरवाइजर विवेक श्रीवास्तव, अरुण सिंह व हामिद हुसैन ने भाग लिया। बैठक में कंपनी के जोनल हेड आदेश सिंह ने मीटर रीडर को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ-साथ बताया कि बिजली विभाग के उपभोक्ताओं में के घरों में लगे मीटर की रीडिंग लेने के दौरान मीटर रीडर उपभोक्ताओं से उनका मोबाइल नंबर व आधार नंबर एकत्र कर विभाग को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मीटर रीडर का सहयोग करते हुए उन्हें अपने आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर रीडिंग लेने के दौरान अवश्य दे दे ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना उपभोक्ताओं को ना करना पड़े।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत या समस्या हो तो वह कंपनी के सुपरवाइजर विवेक श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9140382508 अरुण सिंह के मोबाइल नंबर 9648200139 व हामिद हुसैन के मोबाइल नंबर 8604291850 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता विपिन जैन ने मीटर रीडरों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मीटर रीडर उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार कर विभाग की छवि सुदृढ़ बनाने का कार्य करते हैं इसलिए मीटर रीडर बिजली विभाग का एक अहम हिस्सा है। बैठक के दौरान मीटर रीडर विनीत सिंह शहीद नगर के समस्त मीटर रीडर मौजूद रहे। फ्ल्यून्ट ग्रिड कंपनी के द्धारा हरदोई नगर, सण्डीला मल्लावां व अन्य कस्बों में भी मीटर रीडिंग का कार्य किया जाएगा।