बच्चों से करायी जा रही रेल पटरियों की मरम्मत

               हरदोई- हादसे दर हादसे के बाद रेलवे के अफसर रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में भले ही जुटे हैं लेकिन यूपी के हरदोई में रेलवे के अफसर लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। बाल मजदूरों से रेलवे लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। रेलवे विभाग के अफसरों की इस लापरवाही पर जब रेल ट्रैक पर काम में लगे इन मासूमो मजदूरों की फोटो को कैमरे में कैद किया गया तो कैमरा देखते ही मौके पर मौजूद रेल विभाग के लोगों ने बाल मजदूरों को भगा दिया। रेल विभाग की लापरवाही का यह मामला हरदोई स्टेशन का ही है जहां लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लाइन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है मरम्मत कार्य में बड़ों के साथ कुछ मासूमों को भी लगाया गया है।
             लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद रेल के अफसर भले ही रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं लेकिन रेल के अफसरों की लापरवाही यहां भी लगातार सामने आ रही हैं।  दरअसल हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है इसी मरम्मत के काम में रेल विभाग के अफसरों ने रेल की पटरियों पर नन्हें-नन्हें मासूमों को काम पर लगा रखा है। तस्वीरों में साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह यह मासूम मजदूर रेल की पटरियों पर खड़े होकर कुदाल चला रहे हैं और रेल की पटरियों को दुरुस्त करने के काम में जुटे हुए हैं। इन्हें बच्चों के बगल से ट्रेन भी गुजर रही है लेकिन रेलवे के लापरवाह अफसर अफसरों को तब समझ में आता है जब उनकी इस गंभीर लापरवाही की तस्वीरें कैमरे में कैद होने लगती हैं। अब इस लापरवाही के मामले पर रेल विभाग के बड़े अफसर बोलने को तैयार नहीं है फिलहाल कैमरा देखते ही रेल ट्रैक दुरुस्त कराने में जुटे रेल विभाग के कर्मी पटरियों पर जान जोखिम में डाले बच्चों को हटाते जरूर नजर आ रहे हैं