कछौना (हरदोई)- बैंक के उच्चाधिकारी भले ही निर्देश जारी करते हो कि बैंक कर्मचारी उपभोक्ता से मित्रवत व्यवहार करें । लेकिन विकास खंड के गौसगंज में बैंक ऑफ इंडिया में तैनात कैशियर पांडेय की तानाशाही उपभोक्ताओं को खून के आंसू रुलाती है ।
चिलचिलाती धूप व गर्मी से परेशान व्यक्ति जरूरत पूरी करने के लिये बैंक जाता है वहा घन्टो कतार में लगने पड़ता है साथ ही कैशियर की फटकार , बुधवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और बैंक के बाहर नारे बाजी करते हुय प्रदर्शन किया ,प्र दर्शन कर रहे ओम प्रकाश सिंह, राम दत्त, रमेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार, ओम प्रकाश बाजपेई, तालिब आदि ने बताया कि वह लोग ढाई बजे से कतार में रुपये लेने व जमा करने के लिये खड़े हैं कैशियर पांडेय जी खास खास परिचित लोगो को पीछे से जमा व भुगतान कर रहे हैं यह भी बताया कि हम लोगो के विरोध करने पर अभद्रता करते हैं और चैलेंज करके कहते है कि मेरी मर्जी जो करूँगा ,शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर वह कोई जवाब ही नही देते हैं यह भी बताया कि वह लोग बैंक के उच्चाधिकारियो व जिला धिकारी को पत्र भेज कर दबंग कैशियर पर कार्यवाही की मांग करेंगे,उक्त प्रकरण के बाबत शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैंक में लेन देन का समय 10 से चार बजे तक ही है, यह भी बताया कि कैशियर उनकी बात ही नही मानता।