कछौना (हरदोई): ग्राम पंचायत गौसगंज के ग्राम नेवादा में पिछले 20 दिन से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर व जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत मिलने पर सण्डीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को 20 दिन से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने व जर्जर लाइन को ठीक कराने का दिया कड़ा निर्देश, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस समय रोजेदारों को सुबह-शाम विद्युत आपूर्ति मिलनी अत्यंत आवश्यक है। सम्बंधित ग्राम मुस्लिम बाहुल्य होने की वजह से विद्युत आपूर्ति न मिलने से हो रही थी रोजेदारों को बड़ी परेशानी।
रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता