गेट पर हुए प्रसव की घटना गंभीर, तत्काल जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिद्धार्थनाथ सिंह ने 7 जून को जिला अस्पताल बागपत के गेट पर हुए प्रसव की घटना को गंभीरता से लेते हुए बागपत के सी.एम.ओ. से प्रकरण की जांच कराकर तत्काल जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। पोषण पुनर्वास केंद्र की दो दिवसीय समीक्षा बैठक यूनिसेफ, उ.प्र. के सहयोग से ट्यूलिप होटल में आयोजित की गई।

इसमें कुपोषित बच्चों को गुणवत्तापरक सुविधाएं देने वाले 6 जनपद प्रभारियों को सम्मानित किया गया।पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 11 जून से 29 जून तक सघन खोज अभियान चलाया जाएगा। इसमें टी.बी रोगियों का चिह्नीकरण, इलाज व बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।