माधौगंज (हरदोई)- कर्पूरी ठाकुर कान्वेंट स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर किया । मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू व विशिष्ट अतिथि नवीन शर्मा ने विद्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया।
श्री सिंह ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते कहा कि शिक्षा का महत्व मानव जीवन में बहुत ही महत्व रखता है। आज के युग में अंग्रेजी का बोलबाला है। इस विद्यालय के माध्यम से बच्चो को अंग्रेजी शिक्षा का ज्ञान मिलेगा। श्री शर्मा ने अंग्रेजी शिक्षा के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता उपेंद्र श्रीवास्तव ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।