गर्भवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप

           हरदोई- कोतवाली माधौगंज इलाके के सेलापुर में एक गर्भवती नवविवाहित महिला की मौत हो गयी। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर हत्या किए जाने का इल्जाम लगाया है। एएसपी ने मामले में कार्यवाई के आदेश दिए है।
       एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा कोतवाली कछौना के कस्बा निवासी इकबाल का कहना है कि उसने अपनी पुत्री सीबा का निकाह 29 जनवरी 2017 को माधौगंज थाना इलाके के सेलापुर निवासी मोहम्मद सिराजुद्दीन के साथ किया था और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज मे करीब 2 लाख रुपये का सामान दिए थे परंतु ससुरालीजन इतने से संतुष्ट नही थे और दहेज में बाइक व सोने की चैन के लिए उसकी पुत्री को आये दिन प्रताड़ित करते थे।उसकी पुत्री दो माह की गर्भवती भी थी।
        एएसपी को पिता ने बताया कि इसी मांग को लेकर उसकी पुत्री को उसके पति के साथ उसकी सास साजिदा ननद परवीन व सबीना आदि ने मिलकर 24 नवंबर को मारापीटा।बताया कि उसे बताया गया कि उसकी तबियत खराब है और उसे लखनऊ लिए जा रहे है।जब वह अपने पुत्र के साथ पुत्री को देखने गया तो उसकी पुत्री ने आपबीती सुनाई और दूसरे दिन बेटी की मौत हो गयी।उसने आरोप लगाया कि  पुलिस ने भी कोई सुनवाई नही की।एएसपी ने बताया कि मामले में कार्यवाई के आदेश दे दिए गए है।