कौशाम्बी। जनपद प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में इन दिनों दिनदहाड़े मोबाइल लूट और छिनैती जैसी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जनपद में बदमाशों के गिरोह बडी वारदातों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हो हो जाने से लोगों के अंदर खौफ पैदा हो गया है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मोबाइल लूट का ताजा मामला सोमवार सामने आया है।
थाना पुरामुफ्ती के ग्राम सभा नवापुर निवासी मानसिंह शहीद कैप्टन स्कूल के पास गैरेज खोल रखा है। रोज की भांति 28/09/ 2020 सुबह 9 बजे मानसिंह दुकान खोल कर बैठा था। तभी एक अज्ञात बदमाश अपनी पल्सर गाड़ी से आया और कहने लगा कि चार पहिया वाहन बमरौली एयर फोर्स के पास बिगड़ी खड़ी है और आप हमारे साथ गाड़ी पर बैठ कर चलें। मकैनिक मानसिंह मजदूरी करने के लिए उसके साथ बमरौली लाल बिहारा के पास जैसे ही पहुंचता है। पल्सर सवार बदमाश फोन करने के लिए मानसिंह से अपना मोबाईल स्विच ऑफ का हवाला देकर मोबाइल मांग लेता है। तभी मानसिंह अपना मोबाइल निकाल कर दे देता है। भुक्तभोगी को झांसा देते हुए पल्सर सवार बदमाश मोबाईल लेकर रफूचक्कर हो गया।
भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन स्थानीय पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।