तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी स्कूटी में टक्कर , पिता-पुत्री की दुर्घटना में मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी से जा रहे परिवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी । जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया ।

कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेश पुर निवासी दिलशाद अहमद 30 वर्ष पुत्र रईस अहमद अपनी पत्नी नूरी 25 वर्ष व पुत्री इकरा 2 वर्ष को लेकर स्कूटी से रविवार की शाम शहजादपुर अपनी ससुराल मजीद अहमद के घर जा रहे थे । जैसे ही वह पल्टीपुर गांव के पास पहुंचे की तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को जबरजस्त टक्कर मार दिया । टक्कर लगने के बाद पिता और पुत्री ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गए जिस कारण मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी । पत्नी नूरी छिटककर सड़क पर घिसटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गयी । सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शहजादपुर राजीव नारायण ग्रामीणों की मदद से घायल नूरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक पिता-पुत्री के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । दुर्घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला ।