मोहित पाल बने एबीवीपी की प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य

हरदोई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रान्त का 62वाँ प्रान्तीय अधिवेशन रायबरेली के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर मे सम्पन हुआ। जिसमे विद्यार्थी परिषद ने कार्यकर्ताओ को संघटनात्मक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अपने पदाधिकारियों की घोषणा भी की है।

इस घोषणा मे प्रहलाद की नगरी हरदोई के कार्यकर्ताओ को भी महत्वपूर्ण दायित्व से नवाज़ा गया है। हरदोई से मोहित पाल को प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।