महाराजगंज में इको टूरिज्म की शुरुआत

  • महाराजगंज में इको टूरिज्म की शुरुआत करने आये वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया उद्घाटन।
  • जिला अधिकारी संग वन विभाग के बड़े अधिकारी रहे मौजूद।
  • वन विभाग द्वारा जारी अंग्रेजी बुकलेट को हिंदी में करने की मांग, हिंदीभाषी न होने के कारण विधायक सिसवा ने डीएफओ को हटाने की मांग की।
  • महाराजगंज तराई क्षेत्र के नाम से प्रचलित उत्तर प्रदेश का यह अतिपिछड़ा जिला आज एक नये इतिहास की शुरुआत के रूप में ईकोटूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है।
  • वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने ईकोटूरिज्म के लोगो, जंगल सफारी की विविधता को देखकर ईकोटूरिज्म की बुकलेट का भी लोकार्पण किया।
  • आपको बता दें कि महाराजगंज का जंगली क्षेत्र 420 किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • क्षेत्र में हिरण, चीतल, तेंदुआ, गैंडा के अलावा बड़ी संख्या में मगरमच्छ जैसे जीवों का भी वास है।
  • वन मंत्री डॉ कुमार सक्सेना ने कहा कि टूरिज्म बढ़ने से जंगल में रह रहे वनवासियों के जीवन व प्रगति पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
  • लोग को रोजगार मिलेंगे और प्रदेश की इकॉनमी भी बढ़ेगी
  • मन्त्री ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोक निर्माण विभाग से सामंजस्य स्थापित कर जंगल में ज्यादा से ज्यादा अच्छी सड़कों को बनवाएं।
  • इस अवसर पर जिले के जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिला अधिकारी पंकज वर्मा, के अलावा जिला वन अधिकारी पुष्प कुमार, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी पनियारा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के अलावा गणमान्य जन और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया।