माधोगंज – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद माधोगंज नगर इकाई के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारम्भ फूलमती माँ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व कैरियर पब्लिक स्कूल से किया गया। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के तौर पर जिला सहसंयोजक अविनाश मिश्रा, पूर्व नगर मंत्री माधोगंज मोहित पाल उपस्थित रहे।
अविनाश मिश्रा ने विद्यार्थी परिषद के बारे मे बताया कि यह संगठन विश्व का एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो जिले के विभिन्न काॅलेज के परिसर में शैक्षणिक समस्याओं को उठाकर उसे समाधान तक ले जाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि विगत 1948 से लगातार इस संगठन के माध्यम से व्यक्ति निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र का पुनर्निर्माण को करने के लिए प्रत्येक वर्ष सदस्यता अभियान के माध्यम से अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम करती है। राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है।
कार्यक्रम में विपिन राठौर, फूलमाती माँ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश मिश्र, कैरियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इमरान सिद्दीकी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।