कछौना (हरदोई) – विकासखंड कछौना क्षेत्र के ग्राम रैसों में इंडेन गैस एजेंसी का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डा.अंजू बाला व विशिष्ट अतिथि मल्लावां विधायक आशीष सिंह “आशू” के द्वारा फीता काटकर किया गया l इस अवसर पर कई महिला लाभार्थियों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए l

कछौना के ग्राम रैसों में प्रबुद्ध इंडेन गैस एजेंसी के उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए मिश्रिख सांसद अंजू बाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिली है l ग्रामीण इलाकों में महिलाएं भोजन बनाने के लिए लकड़ी और गोबर के उपले का इस्तेमाल करती हैं l जिससे निकलने वाला धुंआ महिलाओं के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालता है l प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ऐसे परिवारों की महिलाओं चूल्हे से आजादी दिलाते हुए बड़ी राहत मिली है l मल्लावा विधायक डॉ आशीष सिंह आशू ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल परिवार की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन का लाभ दिया जा रहा है l इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है l इसलिए सरकार कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मुहैया करा रही है l उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद डॉ अंजू बाला व विधायक आशीष सिंह आशू के हाथों से 101 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुक्त रसोई गैस कनेक्शन वितरण किया गया l
इस अवसर पर संचालक राम प्रताप सिंह, गैस एजेंसी प्रबुद्ध महाविद्यालय रैसों के प्रबंधक योगेंद्र सिंह उर्फ योगी, विजय बहादुर सिंह उर्फ शेरू, अजय पांडे, रवीश सिंह उर्फ टिंकू, लालाराम गैस एजेंसी के संचालक मोहित सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भाजपा बालामऊ मंडल महामंत्री नवीन पटेल, ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह उर्फ गुड्डू, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, विश्राम सिंह महाविद्यालय कहली केे गगन वर्मा, डॉ. आनंद (सुरेश सिंह शिवप्रसाद महाविद्यालय बघौड़ा गौसगंज), डॉ. प्रत्युष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व गणमान्य लोग उपस्थित रहे l