● प्रमुख समाजसेवी व भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) युवा प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने सवायजपुरमें बाला जी हॉस्पिटल का किया शुभारंभ ।
IndianVoice24 से संवाददाता: अनीश सिंह
सवायजपुर : जनपद के प्रख्यात समाजसेवी, मिशन आत्मसन्तुष्टि के संयोजक और अधिवक्ता श्री राजवर्धन सिंह ‘राजू’ ने मंगलवार को सवायजपुर में बाला जी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने बताया कि सवायजपुर में बाला जी हॉस्पिटल खोलकर चक्रपाल सिंह व डॉ अमित कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों को एक नई सौगात दी है। चिकित्सालय के लिए प्रयास करने के लिए मैं उनको शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई देता हूं।
क्षेत्रवासियों के लिए यह खुशी का अवसर है जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से त्रस्त ही ऐसी समय में क्लीनिक खोलने जैसे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी हैं। ऐसे चिकित्सालय खुलने से लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
डॉ. अमित कुमार यादव व चक्रपाल सिंह ने बताया कि निर्धन और निःशक्त मरीजों को इलाज में रियायत दी जाएगी। इलाज की फीस अदा न कर सकने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।