बदायूं में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारी एवं स्थानीय निवासियों के साथ हुए उत्पीड़न के मामले को लेकर बदायूं की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 31 जुलाई को मुलाकात की । इससे पहले भी 24 जुलाई को सांसद महोदया अतिक्रमण की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर चुकी हैं । जिसमें लावेला चौक; छः सड़का एवं कई अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों एवं वहां के निवासियों के साथ हुए उत्पीड़न की जानकारी दी ।
कोरोना काल में व्यापारी एवं हर एक व्यक्ति पहले से बहुत परेशान है । इसके बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों का उत्पीड़न हो रहा है । उक्त प्रकरण पर समस्त जानकारी प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री जी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। सांसद बदायूँ की समस्त सम्मानित जनता को आश्वस्त करना चाहती है कि वह बदायूँ की जनता के साथ हैं । उन्होंने कहा कि आप सभी निश्चिंत रहें, आपके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा ।