डॉ संघमित्रा मौर्य द्वारा उपलब्ध कराए मास्क और सेनेटाइजर का निरन्तर हो रहा वितरण


अमन गुुप्ता –

बिल्सी- आज पूरा विश्व कोरोना जैसी आपदा से जूझ रहा है । इस मुश्किल घड़ी में बदायूँ की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य निरन्तर बदायूँ लोकसभा की जनता एवं प्रशासन के सहयोग में लगी हुई है । पूरे बदायूँ लोकसभा में डॉ संघमित्रा मौर्य की ओर से मास्क और सेनेटाइजर का निरन्तर वितरण चल रहा है ।

आज भी सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क और सेनेटाइजर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश देवल, मंडलमंत्री आशीष सक्सेना, रजत शर्मा, हरवंश वशिष्ठ, लखन शर्मा ने बिल्सी नगर में सभी पत्रकार बंधुओं को मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किए एवं विद्युत उपकेंद्र पर भी (नगर एवं ग्रामीण) मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया । इस मौके पर शेखर सक्सेना ने बताया कि आदरणीय दीदी सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य का कहना कि इस आपदा के समय में सभी पत्रकार बंधु भी कोरोना योद्धा के रूप कार्य कर रहे हैं । वह अपनी जान को जोखिम में डाल कर हमें पल पल की खबर दे रहे हैं । डॉ. मौर्य ने कहा कि बिजली कर्मचारी भी कोरोना योद्धाओं की भांति जनता की सेवा में लगे हुए हैं । हम सबका कर्तव्य है कि हम लोग कोरोना योद्धाओं का पूरा ख्याल रखे और उनका सम्मान करें । प्रत्येक व्यक्ति तक सेनेटाइजर एवं मास्क पहुँचाना भी हमारी जिम्मेदारी है ।