चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप, सड़क किनारे पड़ा मिला था शव

सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा पाया गया। परिजनों ने प्रधान के विरुद्ध चुनावी रंजिश के चलते जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

मामला हरदोई के बेनीगंज कोतवाली इलाके का है। यहां के नयागांव निवासी सोनेलाल 25 पुत्र गइलू का शव सड़क किनारे पड़ा देखा गया तो मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि सोनेलाल व उसके परिजनों ने प्रधानी के चुनाव में विलास को वोट दिया था, जिससे वीरेंद्र रंजिश मानने लगा था। सोनेलाल बेनीगंज में साइकिल दुकान चलाता है। आरोप है कि चार लोग उसे ले गए और शराब में जहर पिलाकर जब उसकी हालत बिगड़ी तो सड़क किनारे छोड़ दिया । जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रही है ।