थाना बिलग्राम क्षेत्र के अंतर्गत 50 वर्षीय अधेड़ की बच्चों के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई अधेड़ उम्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
थाना बिलग्राम के पनवाड़ी गांव निवासी इकरार मोहम्मद 50 पुत्र रियायत का पुत्र गुफरान से गांव निवासी जाफर के पुत्र फुरकान तथा रफीक से खेल खेल में मामूली विवाद हुआ था जिस पर जाफर अपने बच्चों तथा पत्नी के साथ मिलकर इकरार मोहम्मद की लात-घूंसों से मार मार कर हत्या कर दी मृतक की पत्नी मोमिना कोतवाली बिलग्राम में अपनी तहरीर देने के लिए पहुंची तो वहां के मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाली गलौज कर पीड़ित को कोतवाली परिसर से बाहर भगा दिया तथा कहा कि युवक की मौत नशे के चलते हुई है और फर्जी आरोप लगाकर किसी को फंसाने की बात कर रही है मृतक के 4 पुत्र तथा 4 पुत्री हैं तथा मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन पोषण करता था मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो कराया लेकिन तहरीर दर्ज करने से इंकार कर रही है पीड़िता ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए न्याय की गुहार लगाई है।