पकड़ा गया सगे भाई का हत्यारा

              पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसन गांव में रामप्रसाद का पुत्र कल्लू उर्फ लालाराम 35 का अपने छोटे भाई रामकिशोर के साथ कूड़ा डालने वाली जमीन को लेकर सुबह विवाद हुआ था। उस समय तो गांव के लोगों की वजह से मामला सुलझ गया । लेकिन कुछ देर बाद शराब के नशे में होकर रामकिशोर ने पिता की लाइसेंसी रायफल उठा ली । वह अपने भाई के दरवाजे पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली कल्लू के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई । आरोपी युवक हवा में फायर करते हुए भाग निकला। सूचना पाकर एसओ,सीओ भी मौके पर पहुंच गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी।
              पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलसर हिलन में घूरे (कूड़ा डालने का स्थान) को लेकर हुए खूनी संघर्ष में सगे भाई को गोली से उड़ाने वाली घटना में मृतक की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर पर तीन लोगो  पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । इन तीन लोगो में मुख्य आरोपी राम किशोर उर्फ़ गुड्डू, सर्वेश पुत्रगण राम भरोसे व अवनीश हैं । बता दें कि बीते शुक्रवार को बिलसर हिलन निवासी राम किशोर ने अपने सगे भाई लज्जाराम को घूरे को लेकर हुए विवाद में अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था । पचदेवरा थानाध्यक्ष महेश पाल ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है और बाकी के आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।