हरदोई सदर तहसीलदार ने गाड़ी पार्किंग को लेकर पूर्ति निरीक्षक शाहाबाद को तहसील प्रांगण के अंदर सार्वजनिक रूप से गाली गलौच करते हुए जेल में बंद कराने की धमकी तक दे डाली।
आपको बताते चलें इससे पूर्व भी कई मामलों में दबंग तहसीलदार ऐसी घटनाएं कर चुके हैं । खैर उनकी शिकायत तो नहीं हुई लेकिन इस मामले में जहां जिला अधिकारी को पूर्ति निरीक्षक ने लिखित शिकायत की है वहीं समस्त स्टाफ पूर्ति विभाग ने इस दबंग तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने कहा है कि यदि दबंग तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त कर्मचारी अग्रिम कार्यवाही के लिए विवश होंगे।