वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चलाये जा रहे वांछित/वारंटी व अन्य अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23.07.2019 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 161/19 धारा 504 भादवि व 66 आई0टी0 एक्ट में त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त लेखपाल शिवसिंह क्षेत्र गुलडिया थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं जिलाधिकारी बदायूं के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में कल दिनांक 22.07.2019 को थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।