प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्यों की श्रेणी में डिजिटल भुगतान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मणिपुर के विष्णुपुर जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।
मणिपुर के एक छोटे से जिले विष्णुपुर ने जन प्रशासन में प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। डिजिटल अदायगी में प्रभावी प्रोत्साहन की श्रेणी में इस जिले को पुरस्कृत किया गया है। करीब 496 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले विष्णुपुर में साक्षरता दर करीब 76 फीसदी है। निश्चित रूप से विष्णुपुर जिले की यह उपलब्धि राज्य के अन्य जिलों को भी प्रेरित करेगी।