हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ सात माह से अवैध संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई। जब पेट बढ़ा तो परिजनों को जानकारी हुई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी ने बताया कि खुनखुन पुत्र चंद्रपाल ने उसके साथ बुरा काम किया था और धमकी दी थी कि अगर घर में बताओगी तो जान से मार देंगे। बाद में शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जानकारी मिलने पर अब पीड़िता की मां ने बघौली थाने पहुंच कर लिखित शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज कराया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी द्वारा धमकी दी जा रही है कि अगर मुकदमा लिखाओगे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।