कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में इंडियन नेशनल आर्मी मेमोरियल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। रिजिजू कल मणिपुर संगाई महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के लिए इंफाल पहुंचे।
रिजिजू ने इंडियन नेशनल आर्मी के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा किया जहां लुप्तप्राय संगाई जानवर रहते हैं। ये उद्यान लोकतक झील में स्थित दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ पार्क है।
यात्रा के दौरान रिजिजू के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।