केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । देशि भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ॰ अमलेश गुप्ता ने छात्राओं को आजादी पर्व का महत्व समझाया कहा कि उन देशभक्त शूरवीर महापुरुषों का अमूल्य योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने हमें ये अमूल्य स्वतन्त्रता दिलायी है । हम श्रद्धा से उनको नमन करें व इस पर्व को पूर्ण प्रसन्नता के साथ मनायें।
समस्त शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हेमा मेहता ने किया । रक्षाबंधन का पर्व भी साथ साथ मनाते हुए छात्राओं ने प्रधानाचार्या जी व शिक्षिकाओं के कलाई पर राखी भी बाँधी।