अंकित सक्सेना बदायूँ–
आज दिनांक 16.08.2019 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद बदायूँ में 23वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, कुश्ती, कबड्डी व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता वर्ष-2019 का शुभारम्भ किया गया । सर्वप्रथम बदायूँ पुलिस द्वारा श्रीमान डीआईजी महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा सभी जनपदों की टीमों के खेल मैनेजरों एवं खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया तथा खेल को खेल की भावना से खलने की शपथ दिलायी गयी । शुभारम्भ के अवसर पर जनपद बदायूँ के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे । प्रतियोगिता में बरेली परिक्षेत्र बरेली के सभी जनपदों की पुलिस टीम द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसका फाईल दिनांक 17.08.2019 को होगा । प्रतियोगिता का शुभारम्भ पीलीभीत और अमरोहा की टीमों के कबड्डी मैच के साथ हुआ जिसमें अमरोहा पुलिस की टीम द्वारा 32-16 से जीत प्राप्त की गयी । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर बदायूँ द्वारा श्रीमान डीआईजी महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । कबड्डी मैच के दौरान खिलाडियों का उत्साहवर्धन काफी संख्या में आये दर्शकों द्वारा ताली बजाकर किया गया ।