युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कश्मीर पर आए ऐतिहासिक फैसले पर मनाया जश्न

आज दिनाँक 05/08/2019 युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कश्मीर पर हुए ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुऐ बदायूँ में आतिशबाजी चलाकर और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगा कर विश्व के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बड़े फैसले पर हर्ष जताया । भगवान से प्रार्थना कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भगवान सदबुद्धि दे ।

संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता और संरक्षक सुशील मौर्य ने संयुक्त रूपसे कहा कि जम्मू-कश्मीर पर बहुत बड़ा फैसला लिया । गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने संकल्प राज्यसभा में पेश किया इसके अलावा राज्यसभा में अमित शाह ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को पेश कर इसके तहत जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देना संसद में पेश इन संकल्प और व‍िधेयक पेश होना जम्मू-कश्मीर में बहुत अहम बदलाव के साथ जम्मू-कश्मीर को व‍िशेष राज्य का दर्जा केंद्रशास‍ित प्रदेश होना स्वर्णिम इतिहास के पन्नो में सदैव के गिना जाएगा ।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भारत के लिये आज खुशी का दिन जब देश हमारा है तो हम कुछ भी कर सकते है जहां हमारे देश जो काम कांग्रेस नही कर पाई वो मोदी जी ने कर दिखाया कांग्रेस के लोगो भगवान सद्बुद्धि दे । इस मौके पर सुशील मौर्य, सचिन यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, आशीष शर्मा, सिद्धार्थ पटेल, सुनील चौधरी, उत्कर्ष मिश्रा, हर्ष पाठक, सौरभ श्रीवास्तव, विकास पटेल, आंशू ठाकुर, सुमित गौतम, शिवम शर्मा, अजय हुड्डा, विकास कुमार, कुमार गौरव, आकाश बाबू, राजपूत विपिन कश्यप, राजा दिवाकर, राज शाक्य, संजीव गुप्ता, विष्णु कुमार, ऋषभ गुप्ता, शंकर शाक्य, सुमित शर्मा आदि दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहें ।